Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

स्मिता की याद दिलाती चित्रांगदा!

किसी स्थापित अभिनेत्री से अगर किसी नवागंतुक की तुलना की जाए तो जहां यह उस कलाकार के लिए उपलब्धि की बात होती है। वहीं, इस तुलना से उससे अपेक्षाएं भी बढ़ जाती हैं, जो एक लिहाज से जोखिम की बात भी होती है।

अब चित्रांगदा सिंह को ही लीजिए, ‘सॉरी भाई’ में उनके साथ काम करने वाली शबाना आजमी उनसे इतनी प्रभावित हुईं कि यह कहने से भी गुरेज नहीं किया कि उन्हें स्मिता पाटिल की याद आ गई।

शबाना कहती हैं, ‘मैंने जब चित्रांगदा को देखा तो मुझे स्मिता पाटिल की याद आ गई।’ हालांकि शाबाना अभिनय प्रतिभा की तुलना नहीं कर रही हैं, वह तो चित्रांगदा की उम्र के मद्देनजर उनके इंडस्ट्री में विकास की संभावनाओं के प्रति आशा व्यक्त कर रही हैं।

गौरतलब है कि फिल्म ‘सॉरी भाई’ में शबाना और चित्रांगदा ने सास-बहू की भूमिका अदा की है। चित्रांगदा के काम पर ही शबाना कहती हैं, ‘चित्रांगदा बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं और मुझे उम्मीद है कि वह बेहतरीन फिल्में कर बहुत जल्द अपना अलग मुकाम हासिल करेंगी।’ फिल्म ‘सॉरी भाई’ के विषय पर वह कहती हैं, ‘बहुत ही रोचक विषय है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: