|
News
International International लंदन.
स्थानीय कोर्ट ने ब्रिटिश किशोरी हन्ना फोस्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में मनिंदरपाल सिंह कोहली को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। मंगलवार को विनचिस्टर क्राउन कोर्ट की 12 सदस्यीय ज्यूरी ने साढ़े पांच घंटे तक विचार करने के बाद सर्वसम्मति से अपना फैसला दिया। ज्यूरी के फैसले के मुताबिक 24 वर्ष जेल में काटने के बाद ही कोहली के पैरोल आवेदन पर विचार किया जाएगा।
क्या है मामला :
कोहली पर 14 मार्च 2003 में हन्ना फोस्टर (17) के साथ साउथंपटन में दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया गया था। ब्रिटेन को हिला कर रख देने वाली घटना के बाद कोहली फरार था और उसकी बड़े पैमाने पर तलाश की जा रही थी।
कोहली भारत भाग आया था और एक लड़की के साथ विवाह कर दार्जिलिंग के निकट कलिंपोंग में रह रहा था। कई महीने की तलाश के बाद उसे पकड़ लिया गया था और उसका प्रत्यर्पण ब्रिटेन कर दिया गया था।