Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

गुरुद्वारों पर कब्जा कभी भी

कुरुक्षेत्र. हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) ने अकाली दल व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ बातचीत के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। एचएसजीपीसी ने घोषणा की है कि लोकसभा चुनाव से पहले किसी भी समय प्रदेश के गुरुद्वारों का प्रबंध अपने हाथ में ले लेगी।

डेरा कार सेवा में मंगलवार को हुई प्रदेशस्तरीय बैठक में प्रधान जगदीश सिंह झिंडा ने जत्थेदारों को प्रबंध संभालने के लिए तैयार रहने को कहा। साथ ही कहा कि पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल व एसजीपीसी अध्यक्ष के प्रदेश आगमन पर काले झंडे दिखा उनका विरोध किया जाएगा।

झिंडा ने कहा कि २२ नवंबर को अमृतसर में हुई बैठक में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में प्रदेश के केवल एक सदस्य को स्थान दिया गया। मक्कड़ ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए न तो चुनाव कराया और न ही दो लोगों को सदस्य बनाया। वे केंद्रीय गृहमंत्री को इस के विरोध में ज्ञापन देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कोई भी पार्टी अगर बादल का समर्थन लेगी तो सिख उसका विरोध करेंगे।

इनेलो को इससे अधिक नुकसान होगा और उनकी सभा में कोई नीली पगड़ीधारी सिख दिखाई नहीं देगा। बैठक में एचएसजीपीसी के युवा प्रदेशाध्यक्ष कंवलजीत सिंह अजरना, निर्वाचित सदस्य अवतार सिंह चक्कु, जगदेव सिंह, बीबी रविंद्र कौर, बलदेव सिंह खालसा, वरिष्ठ उप प्रधान जोगा सिंह, खुशपाल सिंह, जिला प्रधान जरनैल सिंह अजराना, जसबीर सिंह खालसा, राजिंद्र सिंह, साहिब सिंह व हरमन प्रीत सिंह सलपानी मौजूद थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: