Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पाकिस्तानियों को एक दिन का वीजा

चंडीगढ़. तीन दिसंबर से अमृतसर में शुरू होने वाले पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो को देखने के लिए पाकिस्तानियों को विजिटर्स वीजा देने की योजना है। पंजाब सरकार ने विदेश मंत्रालय को पत्र भेजा है। मुख्य सचिव आर.आई. सिंह ने बताया कि यह वीजा मात्र एक दिन का होगा ताकि लाहौर और अमृतसर के आसपास वाले पाकिस्तानी शहरों के लोग सुबह आकर इस फेयर को देखकर शाम को अपने घर लौट सकें। यह मेला राज्य सरकार और पीएचडी चेम्बर्स ऑफ इंडस्ट्री एंड कामर्स संयुक्त रूप से लगा रहे हैं।

पाकिस्तान की ओर से करीब 300 इंडस्ट्रियल यूनिट अमृतसर में लगने वाले इस ट्रेड फेयर में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। इसके अलावा पंजाब सरकार और पीएचडी चेम्बर्स ने भी देश के विभिन्न राज्यों को इस मेले में अपने उत्पाद लगाने के लिए लिखा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: