|
Sports
Other Sports Other Sports लाहौर. भारत ने आखिरी दिन दाव पर लगे सभी 6 स्वर्ण पदकों पर हाथ साफ करते हुए चौथी दक्षिण एशियाई निशानेबाजी प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। इस्लामाबाद में सोमवार को संपन्न इस प्रतियोगिता में भारत ने १२ स्वर्ण, ११ रजत और 5 कांस्य सहित कुल २८ पदक जीते।आखिरी दिन पुरुषों की ५क् मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में सतेंद्र कुमार ने ६४७.८ अंक जुटाते हुए स्वर्ण पदक जीता।
स्पर्धा का रजत भारत के विराज ¨सह (६३५.५) और कांस्य ओमकार ¨सह (३४.८) को मिला। महिलाओं की २५ मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में श्वेता तिवारी ने ७६६.६ अंकों के साथ स्वर्ण पर निशाना साधा।
इस स्पर्धा के रजत और कांस्य पदक भी भारत की झोली में आए। महिलाओं की 10 मीटर राइफल स्पर्धा में सभी पदक भारत को मिले। टीम स्पर्धाओं में भी भारत ने सभी स्वर्ण पदकों पर हाथ साफ किए।