Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSportsCricket Cricket

श्रीलंका ने जीती सीरीज

हरारे आफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने आखिरी ओवर में दो विकेट लेते हुए जिम्बाब्वे की तीसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने की उम्मीदों को आज तोड़ दिया। श्रीलंका ने तीसरा वनडे पांच रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में ३-क् की अपराजेय बढत बना ली। वर्षा बाधित इस मैच में ओवरों की संख्या घटाकर २८ कर दी गई थी। श्रीलंका ने सात विकेट पर १७१ रन का स्कोर खड़ा किया।

जिम्बाब्वे को २८ वें और आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ दस रन बनाने थे और श्रीलंका के कप्तान माहेला जयवर्धने ने गेंद मुरलीधरन की तरफ उछाल दी। मुरली ने स्टुअर्ट मत्सिकेनयेरी (१९) को पहली ही गेंद पर पगबाधा आउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने सिर्फ चार रन दिए।

जिम्बाब्वे को आखिरी गेंद पर जीत के लिए छह रन की जरूरत थी लेकिन मुरली ने तवांडा मुपारिवा को स्टंप करा दिया। मुरली ने छह ओवर में २क् रन देकर दो विकेट लिए। दूसरे स्पिनर अजंता मे¨डस ने ३६ रन पर दो विकेट और तेज गेंदबाज तिलन तुषारा ने ३१ रन पर दो विकेट लिए। जिम्बाब्वे की टीम सात विकेट पर १६६ रन ही बना सकी।

जिम्बाब्वे के लिए ओपनर हैमिल्टन मसाक्दजा ने तेजी से ७७ रन बनाए। इससे पहले श्रीलंका की पारी में कुमार संगकारा ने ५७ रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

जिम्बाब्वे की तरफ से मुपारिवा ने ३९ रन देकर चार विकेट और एल्टन ¨चगुबरा ने ३७ रन पर तीन विकेट लिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: