Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSportsCricket Cricket

क्लीन स्वीप से बचने को खेलेगा इंग्लैंड

कटक सात वनडे क्रिकेट मैचों की मौजूदा श्रंखला में 4-0 की अजेय बढ़त ले चुकी टीम इंडिया कटक में बुधवार को होने वाले पांचवें वनडे में अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमाएगी। वहीं, सीरीज गंवा चुकी इंग्लैंड की टीम इस मैच में साख बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। लगातार 4 मैच हार चुकी मेहमान टीम पर ‘क्लीनस्विप’ का खतरा भी मंडरा रहा है।

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बेंगलुरू में चौथा वनडे जीतने के बाद स्पष्ट संकेत दिया था कि शेष 3 मैचों में उन खिलाड़ियों को आजमाया जाएगा, जिन्हें इस सीरीज में अब तक मौका नहीं मिला है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि पांचवें वनडे में किन खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा।

जहीर, हरभजन को मिलेगा ब्रेक! :

माना जा रहा है कि तेज गेंदबाज जहीर खान या इशांत शर्मा में से किसी को ब्रेक दिया जाएगा और ऑलराउंडर इरफान पठान को अंतिम एकादश में जगह मिलेगी। ऑफ स्पिनर हरभजन ¨सह को नेट प्रैक्टिस में आराम दिए जाने से कटक में बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को मौका दिए जाने की संभावना भी है। बल्लेबाजी में विराट कोहली या रोहित शर्मा में से किसी को सुरेश रैना की जगह आजमाया जा सकता है।

संगठित प्रयास की दरकार :

इंग्लैंड की टीम की मुख्य चिंता उसके खिलाड़ियों का एक साथ बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाना है। मेहमान टीम की ओर से ओवेस शाह, रवि बोपारा, एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने कुछ मैचों में रन बनाए हैं, लेकिन ये खिलाड़ी एक ही मैच में ऐसा करने में नाकाम रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में स्टुअर्ट ब्रॉड, फ्लिंटॉफ, ग्रीम स्वान ने अलग-अलग मौकों पर बेहतर प्रदर्शन किया है।

सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता: मैच के मद्देनजर भुवनेश्वर और कटक में सुरक्षा

व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी का जिम्मा संभाल रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बीआर. पांडा ने बताया कि वीवीआईपी इलाकों में ३५क्क् सुरक्षाकर्मी और स्निफर डॉग तैनात किए गए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: