|
जालंधर.
विवाह उत्सवों में फूलों की मांग बढ़ने से उनक ी कीमतों में भी वृद्धि हो रही है। लोग ताजे फूलों को अधिक पसंद करते हैं, परंतु फूलों की बढ़ती कीमतों को देखकर लोग कागज, कपड़े और प्लास्टिक के फूलों का भी प्रयोग करने लगे हैं।
भीनी-भीनी सुगंध देने वाला मोतिया चाहे आजकल विवाह शादियों की शोभा नहीं बन पा रहा, लेकिन विदेशी आरकट के फूल गेंदे पर भारी पड़ रहे हैं।
कौन से फूल हैं मार्केट में : आजकल मार्केट में गेंदे, सुपर गुलाब, टाटा गुलाब, स्टिक और गुलदाऊदी फूल के अतिरिक्त विदेशी आरकट के फूल उपलब्ध हैं।
विदेशी आरकट
यह विदेशी फूल 115 रुपए बंडल (20 फूल का बंडल) के हिसाब से बिक रहा है। इनकी मांग अधिक बढ़ रही है, क्योंकि ये विशेष रंगों में मिलते हैं।
रंग : यह फूल पिंक, हरे, जामुनी और लाल रंग में उपलब्ध है।
गेंदा : गेंदे का पीले रंग का 10-15 रुपए किलो के हिसाब से बिकने वाले फूलों की कीमत 25 रुपए किलो हो गई है और अगले दिनों में और बढ़ सकती है।
टाटा गुलाब : 400 रुपए का एक बंडल (100 पीस) बिक रहा है और इसकी कीमत 500 रुपए तक हो सकती है।
लाल गुलाब : 250 रुपए किलो बिक रहा है तथा 350 रुपए तक हो सकता है। सुपर गुलाब : यह फूल लाल, पीला, पिंक और सफेद रंग में होता है। इसकी कीमत पहले 80 रुपए बंडल (एक बंडल में 20 फूल) थी, परंतु अब 100 रुपए बंडल हो गई है।
जयमाला
जयमाला के लिए गुलदाऊदी के हल्के पीले रंग के फूल प्रयुक्त होते हैं उनकी कीमत 150 रुपए किलो है तथा कुछ दिनों में 200 रुपए तक भी हो सकती है।