|
News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur भिलाई.
भिलाई में पले-बढ़े युवा इंजीनियर अंकुर ने अपनी राह पकड़ी और आज न सिर्फ वे एक शार्ट फिल्म मेकर के रूप में सफल हुए बल्कि फीचर फिल्म से एक्जीक्यूटिव प्रोडच्यूसर के तौर पर भी वे जुड़ रहे हैं। टेक्निकल फील्ड से हटकर फिल्म लाइन में कैरियर बनाने की चाहत रखने वाले अंकुरछोटी फिल्म के बड़े सपने लेकर अब आईआईएम अहमदाबाद में फिल्म मैनेजमेंट के स्टूडेंट को पढ़ाएंगे।
हुआ पूरा सपना
अंकुर बताते हैं कि फिल्मों के प्रति उनका बचपन से ही रुझान था और वह इसी लाइन में जाना चाहते थे। एमबीए करने के बाद जब उन्होने शार्ट फिल्म फेस्टीवल आयोजित की तो उन्हे लगा कि वह भी फिल्म लाइन में अपना कैरियर बना सकते हैं। उनके अनुसार जब उन्हे आईआईएम में फैकल्टी के रूप में चुना गया तो यकीन ही नहीं हुआ कि इतनी जल्दी उनका सपना पूरा होगा।
शार्ट फिल्म फेस्टिवल से मिली पहचान
युवा अंकुर बताता है कि अप्रैल 2008 में ही अहमदाबाद में उसके द्वारा आयोजित अतंर्राष्ट्रीय शार्ट फिल्म फेस्टिवल ने उसे एक नई पहचान दी। इस फेस्टिवल से देश-विदेश से 169 फिल्मों की एंट्री आई थी जिसमें 40 फिल्मों का चयन किया गया था। उसके अनुसार यह देश का पहला शार्ट फिल्म फेस्टिवल था।
फूल मार्क्स टाप टेन में
भिलाई के आशीष नगर का निवासी अंकुर सिंह ने एमजीएम स्कूल सेक्टर -6 से पढ़ाई और सीएसआईटी से इंजीनियरिंग करने के बाद अहमदाबाद स्थित माइका (मुद्रा इंस्टीटच्यूट आफ कम्यूनिकेशन ) से मीडिया एंड एडवर्डटाइजमेंट एमबीए किया। इस दौरान अंकुर ने अपनी एक कंपनी फुल मार्क्स बनाई, जो आज टाटा (एनईएन) की लिस्ट में टाप टेन में शामिल है अंकुर बताते हैं कि इस रेटिंग में देशभर की 589 कंपनियों को शामिल किया गया था।
देशभर से सिर्फ 13 का चयन
अंकुर के मुताबिक आईआईएम अहमदाबाद में शुरु हुए नए कोर्स फिल्म मैनेजमेंट में पढ़ाने के लिए बालीवूड की बड़ी हस्तियां जिसमें फरान अख्तर, आमिरखान, एकता कपूर, मधूर भंडारकर, रामगोपाल वर्मा, महेश भट्ठ, रोनिस स्कूवल, किशोरउल्ला सहित अन्य नामी डायरेक्टर व प्रोड्यूसर शामिल हैं। अंकुर बताते हैं कि इन बड़े लोगों के साथ उनका चयन होना एक बड़ी बात है।