Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

सौ दिनों में आतंकवाद कैसे खत्म करेंगे मनमोहन?

ग्वालियर. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप सिंह रूढ़ी ने प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह से पूछा है कि वह सन् 2004 में पोटा को समाप्त करने के बाद से सोलह सौ दिनों में तो आतंकवाद के विरुद्घ कड़ा कदम उठा नहीं पाए तो सौ दिनों में वह ऐसा क्या करेंगे कि आतंकवाद समाप्त हो जाएगा।

श्री रूढ़ी ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सौ दिनों में आतंकवाद के लिए रोडमैप बनाने के लिए कहा है, वह बताएं कि कौन सा फामरूला लाने वाले हैं, अभी तक उन्होंने यह फामरूला क्यों नहीं लागू किया?

भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा को खौफ का सौदागर कहा है, यह उनकी दूसरी भूल है, इससे पहले उन्होंने गुजरात में विधानसभा चुनाव के समय नरेन्द्र मोदी को मौत का सौदागर कहा था। उस समय भाजपा बहुमत में आई, अब छह में से पांच राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी।

श्री रूढ़ी ने कहा कि मप्र में भी भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस तो अभी भी विवादित पार्टी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के तीन माह बाद यूपीए सरकार की विदाई तय है।

चम्बल की बेटी का अपमान
भाजपा प्रवक्ता श्री रूढ़ी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के मामले में कहा कि साध्वी की कोई जाति नहीं होती। केन्द्र की यूपीए सरकार के इशारे पर चम्बल की बेटी की गलत सीडी बनाने का प्रयास किया जा रहा है, उसकी पिटाई की जा रही है, भगवा वस्त्र उतारने की धमकी दी जा रही है। यह आम नागरिक व नारी समाज का अपमान है। अंचल के लोगों को कांग्रेस से इस अपमान का बदला भाजपा के पक्ष में मतदान करके लेना चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: