Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

कांग्रेस के पास न नेता, न नीति : मोदी

मुरैना. गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास न नेता हैं, न नीति और न ही अच्छी नीयत। देश के लिए बोझ बन चुकी कांग्रेस से जितनी जल्दी मुक्ति मिल जाए, उतनी ही तेजी से विकास होगा। जिन राज्यों में जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है, वहां विकास की रफ्तार तुलनात्मक दृष्टि से काफी तेज है।

वे जीवाजीगंज में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। श्री मोदी ने कहा कि गुजरात ने एक-दो बार नहीं, पूरे पांच बार कांग्रेस को नकारा इसीलिए गुजरात विकास के मामले में देश के अन्य राज्यों से बहुत आगे निकल गया। उन्होंने मुरैना और भिंड की जनता से अपना करीब रिश्ता बताते हुए कहा कि बड़ी संख्या में यहां के लोग गुजरात और खासकर अहमदाबाद में रोजी-रोजगार पाते हैं। इसलिए उनसे घर जैसा रिश्ता है।

उन्होंने कहा कि वे महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मभूमि गुजरात से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का आव्हान करने आए हैं। उन्होंने लोगों से गांधी जी की अंतिम इच्छा पूरी करने का आव्हान करते हुए कहा कि गांधीजी ने देश के आजाद होने पर कहा था कि देश को अब कांग्रेस की जरूरत नहीं है। गांधीजी के हमदर्द उनकी यह अंतिम इच्छा पूरी करें।

श्री मोदी ने कहा कि उत्तरप्रदेश, बिहार एवं मप्र प्रदेश ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया तो वहां विकास दिखा। दूसरी बार मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो जाएगा। इसके पहले मुरैना से भाजपा उम्मीदवार रुस्तम सिंह ने कहा कि गुंडे-बदमाशों से मुक्ति चाहिए तो भाजपा को लाइए।

पिक्चर से गायब क्यों हैं पीएम
मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सवाल किया कि इस चुनावी दौर में कांग्रेस के प्रचार अभियान से प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह गायब क्यों हैं। श्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में डा. सिंह मुखौटे भर हैं। कांग्रेस के नेता भी उन्हें नेता नहीं मानते हैं।

महंगाई पर कांग्रेस मौन क्यों?
गुजराज के मुख्यमंत्री नरेद्र मोदी ने कांग्रेस से सवाल किया कि वह महंगाई के मुद्दे पर चुप क्यों है। इतनी तेजी से महंगाई पहले कभी नहीं बढ़ी। स्थिति यह है कि गरीबों के चूल्हे नहीं जल पा रहे हैं। गरीबों के बच्चे भूख से बिलख रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को घेरते हुए कहा कि वे मां होकर भी गरीबों के बच्चों को भूख से बिलखते देखकर चुप क्यों हैं?





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: