Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

करीना की मि. ब्राउन को न

मुंबई. अगर किसी को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से मिलने का निमंत्रण मिले तो वह क्या करेगा? स्वीकार करेगा और क्या! लेकिन अपनी धुन के पक्के कुछ लोग करीना कपूर जैसे भी होते हैं, जो उसे ठुकरा सकते हैं।

जी हां, बेबो ने करण जौहर की फिल्म की शूटिंग को तरजीह देते हुए निमंत्रण को व्यस्तता के चलते स्वीकार करने में असमर्थता जता दी। इससे सबक मिलता है कि अपने काम के प्रति ईमानदारी और समर्पण ऐसा होना चाहिए।

बताते हैं कि करीना कपूर रविवार की रात को ही करण की फिल्म की शूटिंग में भाग लेने के लिए फिलाडेल्फिया रवाना हुईं। वह इसको लेकर इस कदर उत्साहित थीं कि उन्होंने ब्रितानी प्रधानमंत्री से मुलाकात का निमंत्रण तक ठुकरा दिया।

वह बताती हैं, ‘मेरे लिए यह बहुत सम्मान की बात थी, क्योंकि बॉलीवुड से सिर्फ मुझे ही हाउस ऑफ कॉमंस की तरफ से यह निमंत्रण मिला था। इसे मैं अगर स्वीकार करती तो फिर करण की फिल्म की डेट गड़बड़ा जाती। क्या करती? मेरे पास समय की कमी थी। फिर वह निमंत्रण भी मुझे देर से मिला। वह मेरे डैड के जरिये मुझ तक पहुंचे, लेकिन तब तक उसके अनुरूप शिड्यूल चेंज करना नामुमकिन था। मेरे लिए यह एक दुर्भाग्य की बात तो है ही।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: