|
मेलबोर्न.
पब विवाद के कारण ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू सायमंड्स के क्रिकेट कैरियर पर एक बार फिर घिर आए संकट के बादल अब छंट चुके हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में सायमंड्स को बरी कर दिया है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ‘पब विवाद’ में सायमंड्स ने किसी तरह की गलती नहीं की है और वेअपना कैरियर जारी रख सकते हैं। सीए के प्रमुख कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा है कि पब में हुई हाथापाई के मामले को सायमंड्स की ओर से सुलझा लिया गया। उन्होंने पहले से ही विवाद में फंस चुके सायमंड्स द्वारा इस मामले में उचित कदम उठाने पर संतोष जाहिर किया।‘द आस्ट्रेलियन’ ने सदरलैंड के हवाले से लिखा है ‘एंड्रयू ने कोई गलती नहीं की है। वस्तुत: उन्होंने इस कठिन और चुनौतीपूर्ण स्थिति को सही तरीके से संभाल लिया।
तैंतीस वर्षीय हरफनमौला खिलाड़ी सायमंड्स इससे पहले मछली पकड़ने से संबंधित विवाद में फंस गए थे। सायमंड्स टीम की बैठक में हिस्सा लेने की बजाय मछली पकड़ने चले गए थे, जिसकी वजह से उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई और टीम से बाहर कर दिया गया था। इस दौरान उन्हें भारत के महत्वपूर्ण दौरे से बाहर रहना पड़ा था।
सीए द्वारा बरी किए जाने के बाद सायंमंड्स ने अपने साथी खिलाड़ियों से क्षमा याचना की और उनसे भविष्य में ऐसी परिस्थितियों में बुद्धिमतापूर्ण फैसले लेने का वादा भी किया। सायमंड्स ने कहा ‘मैं इस बात पर कायम हूं कि मैंने होटल में उचित कदम उठाया लेकिन पब में जाने को लेकर शìमदा हूं। मैंने साथी खिलाड़ियों से इसलिए माफी मांगी है कि उन्हें मेरी वजह से वैसे समय परेशान होना पड़ा जब वे टेस्ट मैच की तैयारी के प्रयास में थे।
सायमंड्स ने खासकर उन खिलाड़ियों से माफी मांगी है जिन्हें इस पचड़े में फंसना पड़ा और उनका नाम मीडिया रिपोर्टो में भी घसीटा गया। सदरलैंड ने कहा है कि सायमंड्स ने वादा किया है कि वे काउंस¨लग जारी रखेंगे और इस प्रक्रिया से खुद में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। हालांकि सायमंड्स ने भविष्य में होटलों में जाने से परहेज रखने से मना कर दिया है लेकिन उन्होंने इतना अवश्य कहा है कि वे कहां और कब जा रहे हैं, इस बात को लेकर काफी सावधान रहेंगे।