Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSportsOther Sports Other Sports

शतरंज ओलिम्पियाड में भारतीय पुरुष टीम 16 वें स्थान पर

ड्रेसडेन (जर्मनी). ग्रैंड मास्टर पी हरिकृष्णा और सूर्य शेखर गांगुली की जीत की बदौलत भारत ने ३२वें शतरंज ओलम्पियाड के अंतिम राउंड में स्लोवाकिया पर 3-1 से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में १६वां स्थान हासिल किया जबकि महिला वर्ग में इसे १५वां स्थान प्राप्त हुआ।

हरिकृष्णा और गांगुली ने स्लोवाकिया के क्रमश: लुबोईमीर फैकनिक और थॉमस पेट्रिक को मात दी जबकि कृष्णन शशिकिरण और जीएन गोपाल ने मैच अनिर्णीत खेला। भारतीय महिलाओं के अंतिम राउंड में और भी बेहतर परिणाम मिल सकते थे लेकिन एलिना सेडिना के खिलाफ खेलते समय सही आंकलन नहीं कर पाने की वजह से डी हरिका हार गईं।

तीन अन्य बिसातों पर भारतीय महिलाओं ने बाजी ड्रा खेली। इस चैम्पियनशिप में ग्यारहवीं वरीयता प्राप्त भारतीय महिला टीम संयुक्त तेरहवें स्थान पर रहीं।आर्मेनिया ने चीन को 2.5-1.5 से हराकर पुरुषों का खिताब बरकरार रखा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: