Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSportsCricket Cricket

बिलियर्ड्स में भारत का भविष्य उज्जवल : सेठी

इंदौर. बिलियर्डस में भारत एक लंबे अरसे से विश्व स्तर पर सफलताएं अर्जित करता रहा है। क्रिकेट के बाद यही एकमात्र ऐसा खेल है जिसमें हमारे सितारे विश्व स्तर पर चमक रहे हैं। यह बात विश्व विख्यात खिलाड़ी गीत सेठी ने कही। वे यहां राष्ट्रीय बिलियर्डस एवं स्नूकर प्रतियोगिता में भाग लेने आए हुए हैं। सेठी ने कहा कि बिलियर्डस में १९५६ से अब तक भारत २४ विश्व खिताब जीत चुका है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नए खिलाड़ी इस खेल में उभर कर सामने आ रहे हैं उससे विश्व में भारत का दबदबा बरकरार रहने की उम्मीद है।

सेठी ने कहा कि दुर्भाग्य से बिलियर्डस के बारे में ऐसी भ्रान्ति फैली है कि यह उच्च वर्गीय लोगों का खेल है लेकिन मौजूदा समय में जो युवा बिलियर्ड्स खेल रहे हैं वे सभी मध्यम वर्गीय परिवार का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि गोल्फ एवं बैडमिंटन जैसे खेल भी को¨चग एवं खेल उपकरणों के मामलें में बिलियर्डस से महंगे हैं। सेठी ने कहा कि यह स्तरीय खेल है जिसमें आंखों और दिमाग का तालमेल होना बहुत जरूरी होता है और सामान्य शारीरिक क्षमता वाला व्यक्ति भी इसे खेल सकता है। उन्होंने बताया कि विल्सन जोंस, माइकल फरेरा, सुभाष अरोड़ा कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं ंिजन्होंने विश्व स्तर पर भारत का नाम रौशन किया है। अपनी आगामी योजना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वे इंडोनेशिया में होने वाली विश्व चैंपियनशिप पर अपना ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: