|
News
International International लंदन.एक न्यूट्रीशन एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है कि मोटे लोग हर साल स्लिमिंग प्रॉडक्ट्स पर अरबों पाउंड लुटा रहे हैं। इसमें सबसे हैरानी की बात है कि जब-जब इन उत्पादों की ज्यादा बदनामी होती है तब-तब उनकी बिक्री उतनी ही बढ़ जाती है।
ग्लासगो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर माइक लीन ने इन उत्पादों से बचने चेतावनी देते हुए मांग की है कि यूरोपीय संघ नए नियम बनाए जिन्हें मोटापे से हताश लोगों को बेवकूफ बनाने वाले झूठे दावों से बचाने के लिए कड़ाई से लागू किया जाना चाहिए। प्रो. लीन ने कहा कि मोटापा जीवन को उसी तरह बर्बाद कर देता है जैसे कि रीढ़ की हड्डी की चोट।
इसे सिर्फ चार चीजें ही कम कर सकती हैं-डाइट, एक्सरसाइज, सर्जरी और मैडिकली साबित हो चुकीं पिल्स ऑर्लीस्टैट और सिबुट्रामाइन। उन्होंने ब्रिटिश मैडिकल जर्नल को बताया कि जब तक हमें दूसरी चीजों के फायदे और सुरक्षा का सबूत नहीं मिल जाए उनकी मार्केटिंग नहीं की जानी चाहिए।