|
भोपाल. शाहजहांनाबाद इलाके की ईदगाह हिल्स स्थित बस्ती में दो दिन पहले एक युवक ने अपनी पत्नी को केरोसिन डालकर जला दिया। महिला का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को आरोपी की तलाश है।
ईदगाह हिल्स पर लवकुश अपार्टमेंट के पीछे स्थित बस्ती में रहने वाला संतोष मजदूरी करता है। उसकी करीब 10 साल पहले अनिता से शादी हुई थी। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था।
संतोष अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता है। दो दिन पहले उसने गुस्से में अनिता के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। अनिता को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।