Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

बृजेन्द्र तिवारी गिरफ्तार, फिर रिहा

डबरा. पुलिस ने भितरवार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बृजेन्द्र तिवारी को आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने श्री तिवारी को जमानत पर रिहा कर दिया।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को चीनौर पुलिस ने चुनाव प्रचार की निर्धारित सीमा के बाद सभा व प्रचार करने पर उनके खिलाफ भादंवि की धारा 188 व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 के तहत मामला दर्ज किया था।

चीनौर पुलिस ने बुधवार दोपहर लगभग एक बजे भाजपा प्रत्याशी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी महिपत सिंह ने दोनों धाराओं में दस-दस हजार की जमानत व निजी मुचलके पर श्री तिवारी को रिहा कर दिया।

न्यायालय परिसर में एकत्रित हो गए कार्यकर्ता
जब भाजपा प्रत्याशी बृजेन्द्र तिवारी को न्यायालय में पेश करने के लिए पुलिस लाई, तब वहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। यह पहला अवसर था जब किसी प्रत्याशी के खिलाफ मामला कायम होने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

तीन वाहन व पंडाल-कुर्सियां भी हुई थी जब्त
सभा स्थल से पुलिस ने पंडाल-कुर्सियां व तीन ऐसे वाहनों को जब्त किया था, जो बिना अनुमति के चुनाव प्रचार में लगे थे। बुधवार को न्यायालय में केस डायरी पेश होने पर वाहन पंडाल,कुर्सियां आदि उनके मालिकों को लौटाने के आदेश दिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: