|
उदयपुर. मुंबई में सीरियल ब्लास्ट के तत्काल बाद उदयपुर की पुलिस भी हरकत में आ गई और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चैकिंग की। पुलिस ने रोडवेज बसस्टैंड व रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।
इसके अलावा होटल, धर्मशालाओं में चैकिंग की गई। एएसपी सिटी राजेन्द्रप्रसाद गोयल ने बताया कि पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने को कहा गया है।