Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

आक्सीजन सिस्टम बीमार

रायपुर. आंबेडकर अस्पताल के अमूमन हर वार्ड में आक्सीजन सप्लाई करने वाली पाइप लाइन के अंतिम सिरे पर आक्सीजन के नोजल व पिन गायब हैं। वार्ड के सभी बिस्तरों के पास आक्सीजन की पाइप लाइन होनी चाहिए, लेकिन 30 में से 20 बेड के लिए ही आक्सीजन पाइप व नोजल लगे हुए हैं। देखरेख के अभाव में इनमें से कुछ बेड के नोजल ही गायब हो गए हैं। नोजल गायब हो जाने के कारण बेड के पास खाली पाइप लाइन लटक रही है।

मेडिसिन के वार्ड नंबर 8 के बेड नंबर 24 पर सिर्फ आक्सीजन की पाइप लाइन ही लटक रही है। इसके नोजल व पिन दोनों गायब हो चुके हैं। वार्ड की इंचार्ज सिस्टर के द्वारा कंप्लेंट की जा चुकी है लेकिन पिछले दो महीने से इसे बदला नहीं गया है।

आर्थोपेडिक के 12 नंबर वार्ड के बेड नंबर 11 व 30 की आक्सीजन पाइप लाइन व नोजल तो सही सलामत है, लेकिन आक्सीजन सिस्टम को शुरू करने से उसमें से आवाज आती है। ड्यूटी कर रहे जूनियर डाक्टरों ने बताया कि बेड में आक्सीजन सप्लाई शुरू करते ही उसमें से आवाज आने लगती है, कई बार तो ऐसा अंदेशा भी हुआ कि शायद आक्सीजन रिसती है। दो महीने पहले शिकायत की गई थी, पिछले हफ्ते मैकेनिक ने आकर इसकी आवाज आने की शिकायत तो दूर कर दी है लेकिन अभी भी नोजल पिन को आन करने से कुछ देर के लिए उसमें से आवाज आती है।

रेगुलर मेनटेनेंस का अभाव
आंबेडकर के आक्सीजन पाइप लाइन व नोजल पाइंट व सक्शन यूनिट का ठेका प्राइवेट कंपनी को दिया गया है, लेकिन रेगुलर चेकिंग नहीं होती है। डाक्टरों का कहना है कि हफ्ते में दो बार चेकिंग होगी तभी सभी बेड की आक्सीजन सप्लाई दुरूस्त होगी।

वार्ड में केवल 4 सक्शन यूनिट
आंबेडकर के 26 वार्डे में लगभग सभी वार्डे में दो से चार सक्शन यूनिट लगी हैं। इसमें छोटे वार्ड के 10 बेड में दो सक्शन यूनिट व बड़े वार्ड के 20 बेड के लिए दो सक्शन यूनिट लगी हैं। मेडिसिन विभाग में सक्शन यूनिट की जरूरत काफी पड़ती है लेकिन वहां के चारों वार्डे की अधिकतर सक्शन यूनिट खराब हैं।

कुछ बेड पर सक्शन यूनिट के पाइंट से फ्लास्क ही गायब है। प्रसूति रोग विभाग का भी हाल बुरा है। वहां आक्सीजन नोजल के साथ अनेक बेड में आक्सीजन मास्क नहीं है। पीडियाट्रिक वार्ड में आक्सीजन सप्लाई के पाइंट की नोजल अनेक जगह से गायब हो चुकी है। सक्शन की भी केवल दो ही मशीनें लगी हुई हैं। डाक्टरों का कहना है कि वार्ड में अगर मरीज को दो सक्शन यूनिट लगी हुई है तो तीसरे मरीज को जरूरत पड़ने पर इंतजार करना पड़ता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: