Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

मासूम बच्चे ने दम तोड़ा

रायपुर. आंबेडकर अस्पताल में मंगलवार को हुए जुड़वा बच्चों के आपरेशन के बाद जीवित बचे मासूम ने बुधवार को दम तोड़ दिया। मासूम के दिल में छेद था, इस वजह से उसे बचाया नहीं जा सका।

आंबेडकर अस्पताल के डाक्टरों के मुताबिक सुबह करीब तीन घंटे उसका दोबारा आपरेशन किया गया। सर्जरी और कार्डियोलाजिस्ट विभाग के तमाम डाक्टरों की टीम पूरे समय तक बच्चे को बचाने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। डाक्टरों का कहना है कि बच्चे की मौत दिल में छेद की वजह से हुई है। उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

बताते हैं कि आपरेशन के बाद उसकी अतड़ियों को भी ठीक से स्टीच नहीं किया गया था। आपरेशन के बाद तो उसे तीन घंटों के भीतर होश आ गया, लेकिन थोड़ी ही देर में वह फिर बेहोश हो गया। नर्सरी में बच्चे को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं थी, लेकिन आधी रात बाद उसकी सांसे जोर-जोर से चलने लगी। बुधवार तड़के सुबह उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। सीनियर डाक्टरों को बुलाया गया।

तत्काल दोबारा आपरेशन की तैयारी की गई। सर्जरी और कार्डियो के तमाम डाक्टरों को बुलाया गया और फिर लगातार उसे तीन घंटे तक बचाने की कोशिश की गई। माता-पिता को बाद में बताए डाक्टरों ने बच्चों के माता-पिता को इसकी जानकारी दोपहर बाद दी। डाक्टरों को सुबह तक यही लग रहा था कि बच्च बच जाएगा। देर रात तक इस बात का पता किसी को भी चलने नहीं दिया गया। मंगलवार को सफल आपरेशन के बाद डाक्टरों को देशभर से बधाइयां मिली थीं। इस बात के डर से डाक्टरों में मायूसी छाई हुई थी।

आपरेशन करने वाली डाक्टरों की टीम ने खुद अस्पताल प्रबंधन को भी इसकी जानकारी घंटों बाद दी। अस्पताल में देर शाम तक यही हल्ला रहा कि बच्च नर्सरी में सुरक्षित है। लेकिन ऐन वक्त पर बच्चे के मौत की खबर फैली, तो अस्पताल में मायूसी का आलम छा गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: