Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

निजी लैब से अनुबंध करेगी हुड्डा सरकार

राजधानी हरियाणा.

हरियाणा के लोगों को सस्ता व सुलभ इलाज की सुविधा प्रदान करने के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग सस्ती दरों पर डायग्नोस्टिक टेस्ट करने वाली लैबोरेटरी के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करेगा। इससे गरीब मरीजों को काफी मदद मिलेगी।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गुड़गांव में सभी आवश्यक उपकरणों से सुसज्जित एंबुलेंस रेडक्रास द्वारा सामान्य अस्पताल को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मरीजों को सस्ता उपचार उपलब्ध करवाने के बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सस्ती दरों पर रक्त, पेशाब आदि की जांच की सुविधा उपलब्ध करवाने वाले निजी प्रयोगशालाओं के साथ एमओयू साईन करें।

उन्होंने कहा कि मरीज को चिकित्सक यह बताएंगे कि कौन सी दवा अस्पताल से मुफ्त मिलेगी व कौन सी प्राइवेट विक्रेता से उसे खरीदनी हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज से पूछा जाएगा कि वे इलाज से कितना संतुष्ट है और इस बारे में मरीज से फीडबैक फार्म भी भरवाया जायेगा। सरकारी अस्पताल के चिकित्सक अब ब्रांडेड दवाओं की बजाय जैनरिक दवायें ही लिखेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: