Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

डेरामुखी 3 को पेश होंगे

राजधानी हरियाणा.. सिरसा स्थित डेरा सच्च सौदा मुखी गुरमीत राम रहीम बठिंडा में दर्ज एफआईआर पर पूछताछ के लिए 3 दिसंबर को चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय में पेश होंगे। इस मामले में अग्रिम जमानत याचिका की अवधि को बढ़ाते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि डेरामुखी 3 दिसंबर को पंजाब पुलिस मुख्यालय में पेश होंगे।

हरियाणा पुलिस उन्हें अपनी सुरक्षा में लेकर आएगी। इस दौरान पंजाब व हरियाणा के डीजीपी व चंडीगढ़ के आईजी को सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले डेरा मुखी के वकील की तरफ से अदालत में कहा गया कि वे जांच में सहयोग करने को पूरी तरह से तैयार हैं। पुलिस कहीं भी उनसे पूछताछ कर सकती है।

गौरतलब है कि 20 मई 2007 को बठिंडा पुलिस ने डेरा मुखी के खिलाफ सिख भावनाओं को भड़काने पर एफआईआर दर्ज कर ली थी। इस मामले में डेरा मुखी की गिरफ्तारी पर रोक जारी रखते हुए हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर तय की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: