Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosIndore Indore

वेतन नहीं तो जहर दे दो

हिमांशु जोशी. इंदौर। 15वीं बटालियन इंदौर में पदस्थ देवेंद्रसिंह यादव की तनख्वाह मई 2008 से अब तक अटकी हुई है। इसी साल जून में वे उज्जैन ट्रैफिक पुलिस में टीआई के पद पर थे। ८ जुलाई को उनका तबादला उज्जैन से रीवा हो गया। उस समय कागजी खानापूर्ति के कारण उनकी तनख्वाह रुक गई।

चार महीने तक रीवा में रहने के दौरान उज्जैन से तनख्वाह देने की अनुमति नहीं आई। इसके बाद फिर 15 नवंबर को इंदौर की 15वीं बटालियन में उनकी पोस्टिंग हो गई। पूरे मामले को सात महीने होने को आए लेकिन अब तक उज्जैन से एलपीसी नहीं आया है। परेशान टीआई कह रहे हैं मेरी मौत के जिम्मेदार विभाग के अफसर होंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: