|
जयपुर. पुलिस मुठभेड़ में दस्यु सुंदरी कौमेश की हालत बिगड़ने पर देर रात को एसएमएस अस्पताल के पॉलीट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि हाल ही जगन गिरोह की कौमेश धौलपुर पुलिस के साथ मुठभेड़ में बाएं पैर में गोली लगने पर घायल हुई थी। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने कौमेश को एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. नरपत सिंह शेखावत ने बताया कि घायल हुई कौमेश का पांच माह का गर्भ गिर गया है, अत्यधिक रक्तस्राव के कारण ऑपरेशन करना मुश्किल है। गायनोकोलॉजिस्ट ने उसका इलाज शुरू कर दिया है।