|
News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के निधन पर केन्द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शोक व्यक्त करते हुए देश के लिए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। कांग्रेस नेता मुन्नालाल गोयल ने कहा कि वीपी सिंह नैतिक मूल्यों के प्रति समर्पित थे।
राष्ट्र के नवनिर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। संगठन के संभागीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह सेंगर ने उनको स्वच्छ छवि, ईमानदार एवं कुशल राजनीतिज्ञ बताया। शोक व्यक्त करने वालों में दुर्गा सिंह तोमर, राजेन्द्र सिंह भदौरिया, केपी सिंह भदौरिया, कायम सिंह कुशवाह, अरुण तोमर आदि शामिल हैं।