|
News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. मुम्बई में हुए आतंकी हमले की शहर में कड़ी भत्र्सना हो रही है। भाजपा ने इसके लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार माना है, वहीं अखिल भारत हिन्दू महासभा ने इस मामले पर सभी दलों का एकजुटता का आह्वान किया है।
भाजपा के जिला सदर अभय चौधरी ने कहा कि मुम्बई के बम ब्लास्ट ने कांग्रेसियों का चेहरा बेनकाब कर दिया है। जितने दिन यूपीए की सरकार केन्द्र में रहेगी, उतने दिन देश की जनता असुरक्षित रहेगी। साडा के अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह ने कहा कि इस हमले के लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार है।
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मंत्री डा. जयवीर भारद्वाज ने कहा कि मुम्बई पर आतंकी हमला पाकिस्तान का अघोषित हमला है। इसका कड़ा जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए खतरा बन चुके आतंकवादियों के हमलों का जवाब देने के लिए सभी राजनीतिक दलों को मतभेद भुलाकर एकजुटता का संकल्प लेना चाहिए।
जेके टायर के डिप्टी मैनेजर अभय चौगांवकर ने कहा कि मुम्बई हमले के 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी अपने मराठी माणुस की बात करने वाले एमएनएस के कार्यकर्ता एवं उनके नेता कौन से घोंसले में छिपे बैठे हैं जिन्होंने निहत्थे और निरीह छात्रों के ऊपर शक्ति प्रदर्शन कर खुद को शूरवीर साबित करने की कोशिश की थी। हरवेन्द्र सिंह कौरव ने कहा कि शांति का प्रतीक माना जाने वाला देश कहीं अशांति का स्मारक न बन जाए।