|
Sports
Other Sports Other Sports नई दिल्ली. ग्रैंडमास्टर और विश्व जूनियर चैंपियन अभिजीत गुप्ता भारत और आर्मेनिया के बीच 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक होने वाले पहले मैत्री शतरंज मुकाबले में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट में दोनों देशों के 4-4 खिलाड़ी मुकाबले में उतरेंगे। भारतीय टीम में अभिजीत के अलावा हाल ही में ग्रैंडमास्टर टाइटल हासिल करने वाले एस. अरुण प्रसाद, विश्व अंडर-१६ चैंपियन बी. अधिबान, ग्रैंडमास्टर नॉर्मधारी जी. रोहित और दीप सेनगुप्ता शामिल हैं।
आर्मेनिया की ओर से 2006में विश्व जूनियर चैंपियन बने और ग्रैंडमास्टर जावेन एंड्रियासियान टीम का नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा आर्मेनिया की टीम में हरांत मैलकुमयान. अवेतिक ग्रिगोरयान और तेर शाहकयान शामिल हैं। प्रसिद्ध ग्रैंडमास्टर संबत लपुटियन टीम के ट्रेनर हैं। दोनों देशों के बीच इस तरह का पहला मैत्री मुकबला होगा जो तीन दिन तक खेला जाएगा। प्रत्येक टीम सभी चार बोर्डो पर बारह बाजियां खेलेगी और विजेता निर्धारित करने के लिए प्रतिदिन के स्कोर को ध्यान में रखा जाएगा। ि
वश्वनाथन आनंद और पी. हरिकृष्णा के बाद जूनियर विश्व चैंपियन बनने वाले तीसरे भारतीय राजस्थान के अभिजीत ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इस मुकाबले के लिए कहा कि भारतीय टीम इसे जीतने की पूरी कोशिश करेगी। करीब २५ राष्ट्रीय और इतने ही अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुके अभिजीत ने एक सवाल के जवाब में कहा, मेरे पिता शतरंज के शौकीन थे और उनसे प्रेरित होकर ही मैंने इस खेल को चुना। भारत पेट्रोलियम में कार्यरत अभिजीत ने कहा कि शतरंज को ओलंपिक में शामिल किया जाए जिससे इस खेल को और अधिक लोकप्रियता मिलेगी।