|
Sports
Other Sports Other Sports चीन.
ओमेगा मिशन हिल्स गोल्फ वल्र्ड कप के पहले राउंड में जीव मिल्खा सिंह और ज्योति रंधावा ने 5 अंडर 67 का कार्ड खेलकर 12वां स्थान हासिल किया। हालांकि अभी-अभी एशियन टूअर जीतने वाले जीव से वल्र्ड कप में इससे बेहतर खेल की उम्मीद की जा रही थी।
फोरबॉल फॉर्मेट के तहत खेले जा रहे इस मुकाबले में जीत की उम्मीद बनाए रखने के लिए दोनों भारतीय गोल्फर्स को अब बाकी के राउंड्स में क्षमता से अधिक खेल दिखाना होगा। दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने पहले दिन बिना किसी बोगी के साथ बढ़िया खेल दिखाया लेकिन उन्हें वल्र्ड कप में बने रहने के लिए अभी और भी मेहनत की जरूरत है।
जर्मनी टॉप पर: वल्र्ड कप के पहले दिन जर्मनी के मार्टिन केयमर और एलेक्स सिजेका ने 10 अंडर 62 का कार्ड खेलकर टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। हालांकि रिचर्ड ग्रीन और ब्रेंडन जोन्स की ऑस्ट्रेलियन जोड़ी जर्मनी जोड़ी से मात्र एक स्ट्रोक ही पीछे है। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियन और जर्मनी जोड़ी के बीच मुकाबला देखने लायक होगा।
पहले राउंड का स्कोर
जर्मनी (62)
ऑस्ट्रेलिया (63)
कनाडा, यूएस, स्पेन (64)
न्यूजीलैंड, डेनमार्क, आयरलैंड, स्वीडन (65)
जापान, मैक्सिको (66)
भारत, चिली, पुर्तगाल, फीलिपिन्स (67)
फ्रांस (68),
कोरिया (68),
स्कॉटलैंड (68)
थाईलैंड, वेल्स, इंग्लैंड, गुआतेमाला, चीन (69)
इटली (70)
दक्षिण अफ्रीका (70)
वुनेजुएला (71)