Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

हैरतअंगेज कारनामे दिखाए बशीर ने

अंबिकापुर. साई बाबा आदर्श महाविद्यालय परिसर में महाराष्ट्र के स्टंट कलाकार बशीर करीम सैय्यद ने हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों में शारीरिक सौष्ठव व स्वास्थ्य के प्रति रुचि जागृत करने व स्वस्थ मनोरंजन के उद्देश्य से शिरडी साई शिक्षण समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री सैय्यद व उनके सहयोगियों ने मनोरंजक जिमAास्टिक एवं एक्रोबैटिक्स के करतबों के साथ ही शारीरिक साधना के हैरत अंगेज कारनामों का प्रदर्शन किया।

दो साइकिलों को बालों की चोटी में बांध कर पंखे की तरह घुमाया। बीस किलो वजनी पत्थर को दांतों से उठाकर दस फीट दूर फेंकना, कार को रस्सी बांधकर दांतों से खींचना व बालों की चोटी से स्कूल बस को खींचने जैसे कारनामों ने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया।

बशीर के सहयोगियों इस्माइल सैय्यद ने अपने हाथों की शक्ति से दो मोटर साइकिलों को आगे बढ़ने से रोका, वहीं हमीद करीम सैय्यद व सलीम ने एक्रोबैटिक्स के बेहतरीन करतब प्रदर्शित किए। कार्यक्रम में श्री साई बाबा डे बोर्डिग स्कूल व श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, प्रबंधन के सदस्य, दोनों संस्थाओं के शिक्षक, अभिभावक व आसपास के नागरिकों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया तथा कलाकारों की हौसलाअफजाई की। ज्ञात हो कि सैय्यद शाबास इंडिया जैसे कार्यक्रम में शिरकत कर चुके है तथा देश भर में अनेकों कार्यक्रम कर नामचीन हस्तियों से सम्मानित हो चुके हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: