|
News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur जांजगीर. दक्षिण-पूर्व-मध्य रेल्वे के रायगढ़ व भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन में काम करने आज २७ से मेगा ब्लाक किया गया है।
रेल्वे सूत्रों के अनुसार रायगढ़ में ओवरब्रिज व भूपदेवपुर में नान इंटरलाकिंग का कार्य शुरू होने से चार पैसेंजर गाड़ियां 27 से 30 नवंबर तक रद्द रहेंगी। इनमें बिलासपुर-झारसुगड़ा, बिलासपुर-रायगढ़, टाटा-नागपुर व झारसुगड़ा-गांेदिया शामिल हैं। ये ट्रेनें अप-डाउन दोनों ही दिशाओं में रद्द रहीं। ये चारों ट्रेनें रायगढ़ या बिलासपुर से ही वापस हो गईं।
पहले ही दिन आज नैला स्टेशन से बिलासपुर व रायगढ़ की ओर यात्रा करने वालों को परेशानी हुई। लोग जब स्टेशन पहुंचे, तब पता चला कि इस दिशा के लिए ट्रेन ही नहीं है। ऐसे मंे लोगों को या तो यात्रा स्थगित करनी पड़ी या बस व दूसरे साधन का सहारा लेना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी कामकाज के सिलसिले में हर दिन आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों को हुई। अब ३क् नवंबर तक लोगों को इसी तरह समस्या से दो-चार होना पड़ेगा।
चार दिनों तक गाड़ी नंबर ३३५ व ३३६ बिलासपुर से झारसुगड़ा, ३३७-३३८ बिलासपुर से रायगढ़, ३५५-३५६ झारसुगड़ा-गांेदिया, 327- 238 टाटा से नागपुर तक चलने वाली फास्ट पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेंगी। नैला स्टेशन से रायगढ़ की ओर जाने के लिए केवल रात 9 बजकर 53 मिनट पर ट्रेन है, जबकि बिलासपुर जाने के लिए ट्रेन नंबर सुबह 8 बजकर ५८ मिनट पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मिलेगी।
4 दिन परेशान होंगे रेलयात्री
बाराद्वार. दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के रायगढ़ स्टेशन पर ओवर ब्रिज जोड़ने व भूपदेवपुर स्टेशन में नान इंटर लाकिंग सिस्टम ठीक करने रेल प्रशासन द्वारा किए मेगा ब्लाक के चलते नगर व आसपास के गांवों के रेलयात्री आज परेशान हुए। 30 नवंबर तक लोगों को ऐसे ही हालात का सामना करना पड़ेगा। आज दिनभर ग्रामीण क्षेत्रों के रेलयात्री स्टेशन आते रहे व निराश होकर जाते रहे।
पास के स्टेशनों में चांपा, नैला, सक्ती, खरसिया, कोरबा जाने वाले तो ३ गुना भाड़े में आटो व मिनीबस से गंतव्य तक गए, पर रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगड़ा या उससे दूर पैसेंजर ट्रेनों से जाने वाले यात्री ट्रेनों के अभाव में लौट गए। किसी को शादी में शामिल होना था तो कोई बीमारी का इलाज कराने जाना चाहता था तो कोई छात्र पढ़ने के लिए महानगर जाने आया था। आज कुली, रिक्शा, ठेले वाले भी रोजीरोटी की तलाश में भटकते दिखे क्योंकि अधिकांश ट्रेनें रद्द रहीं। स्टेशन अधीक्षक हरिहर दास ने बताया कि 30 नवंबर तक ट्रेनें बंद रहेंगी।