Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

न बोलो आकाश से ऐसी वाणी..

अजमेर. रेडियो, एफएम, लोकल टीवी चैनलों के जरिये चुनाव प्रचार करने वाले राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के खिलाफ निर्वाचन आयोग की भौहें तन गई हैं। निर्वाचन अधिकारी ने आचार संहिता उल्लंघन के ऐसे मामलों में नोटिस जारी करने व सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी रेडियो, एफएम व लोकल टीवी चैनलों पर प्रचार की कई शिकायतें मिली हैं। आचार संहिता के तहत इन माध्यमों से प्रचार पर पाबंदी है। चुनाव में जिले के प्रत्याशियों के खर्च का लेखा-जोखा देख रहे डीएसओ एवं प्रभारी अधिकारी बी. एल. सुनारिया ने बताया कि रिटर्निग अधिकारियों को ऐसे प्रचार पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि इस बार बरती जा रही सख्ती के तहत निर्वाचन आयोग की ओर से जिले के विधानसभा क्षेत्रों में अब तक बड़ी मात्रा में अनधिकृत झंडे-बैनर आदि जब्त किए जा चुके हैं। आयोग की इजाजत के बिना खोले गए कई चुनाव कार्यालयों पर ताले लगाए गए हैं तथा कई प्रत्याशियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: