Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

50 पर भारी 5 साल

डीडवाना. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि जितना विकास बीते 50 वर्षाें में नहीं हुआ उतना विकास प्रदेश में पिछले पांच सालों में हुआ है। प्रदेश सरकार की जनहित की नीतियों से किसानों के चेहरों पर खुशियां आई हैं और जनता संतुष्ट है। सिंह गुरुवार को डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के बलदेवराम मिर्धा स्टेडियम में डीडवाना के भाजपा प्रत्याशी यूनुस खां के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार की नीतियों के कारण देश कर्ज में डूबता जा रहा है, मगर कारगिल युद्ध में बेहिसाब खर्च के बावजूद वाजपेयी सरकार ने महंगाई नहीं बढ़ने दी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा वादों में नहीं काम में विश्वास करती है।

..तभी मिलेगी मुक्ति
उन्होंने कहा कि मंदी और महंगाई से मुक्ति का नाम भारतीय जनता पार्टी है और जिस प्रकार वसुंधरा राजे ने इस बीमारू प्रदेश को विकसित की श्रेणी में लाकर महंगाई से मुक्ति दिलाई है, इसी सिलसिले को बरकरार रखने के लिए विकास के लिए भाजपा को एक बार फिर जनादेश मिलना चाहिए। भाजपा की सोच सत्ता हासिल करना नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करना है।

सिंह ने कहा कि हमारी पहली नजर पार्टी के मुख्यमंत्रियों तक रहती है और वसुंधरा के मंत्री मण्डल में यूनुस खां अव्वल रहे हैं। हम इन्हें राजस्थान तक ही सीमित नहीं रखेंगे बल्कि आप द्वारा जिताने के बाद दिल्ली तक ले जाएंगे।

कांग्रेस-काल की राशि एक
राजनाथ सिंह ने कहा कि अक्सर यह सुनने में आता है कि राजस्थान में कभी बाढ़ तो कभी सूखा रहता है मगर वसुंधरा राजे के शासन में न तो अकाल पड़ा और न ही प्रदेश सूखाग्रस्त रहा। परन्तु कांग्रेस और काल की राशि एक होने के साथ-साथ तत्कालीन कांग्रेस सरकार के अशोक गहलोत मुख्यमंत्री ने हर बार खजाना खाली होने के ढिंढोरा पीटा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: