Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

कसम टूट गई है, फिर से किस किया रे

रितिक रोशन यूं तो विवादों से दूर रहने वाले कलाकार हैं, लेकिन परदे पर उनके प्यार के दृश्य अक्सर विवादों में बदल जाते हैं। पिछली बार उन्होंने जब फिल्म ‘धूम 2’ में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को किस किया तो हंगामा बरपा हो गया था। उस वक्त शायद उन्होंने ऐसे दृश्य फिर से न करने की कसम भी खाई थी, लेकिन अब वह कसम टूट गई है।

रितिक एक बार फिर रुपहले परदे पर अभिनेत्री को किस करते नजर आएंगे। अंतर बस इतना होगा कि इस बार वह अभिनेत्री भारतीय न होकर विदेशी होंगी। गौरतलब है कि रितिक रोशन की अगली फिल्म ‘काइट्स’ पर इंडस्ट्री की निगाहें लगी हुई हैं। इसमें उनके साथ मैक्सिकन अभिनेत्री बारबरा मोरी भी काम कर रही हैं।

बताते हैं कि रितिक ने इस बार बारबरा को ही किस किया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि उनका यह किस ‘धूम 2’ की ही तरह दर्शकों को सिनेमा हॉल तक खींच कर ला पाएगा या नहीं। इस फिल्म में बारबरा मोरी के अलावा कंगना राणावत भी काम कर रही हैं। राकेश रोशन की इस फिल्म को लेकर माना जा रहा है कि यह रितिक के कॅरियर में मील का पत्थर साबित होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: