|
बीकानेर. विधानसभा चुनाव में मतदान वाले दिन गड़बड़ी की आशंका वाले 36 मतदान केन्द्रों पर कैमरे लगाए जाएंगे। मतदान के लिए पहुंचने वाले मतदाताओं को कैमरे में कैद किया जाएगा।
निर्वाचन विभाग ने जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में 36 केन्द्रों पर कैमरे लगाने की तैयारी की है। सर्वाधिक कैमरे बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के 14 बूथों पर लगाए जाएंगे। पूर्व के द्रोण चिल्ड्रन स्कूल, बायां भाग मुक्ता प्रसाद कॉलोनी (3), राजकीय बोथरा बालिका सीनियर माध्यमिक विद्यालय कमरा नंबर एक (22), राजकीय प्राथमिक विद्यालय दायां भाग (82), जैन पीजी कॉलेज कमरा नंबर दो (87) व कमरा नंबर नौ (88), राजकीय बोथरा सीनियर माध्यमिक विद्यालय पुराना भवन बायां भाग (91), गौड़ सभा भवन बायां भाग (94),लक्की मोडल माध्यमिक विद्यालय कमरा नंबर दो (95), खादी मंदिर दक्षिण भाग का गोदाम (97), राजकीय सीनियर मावि दायां भाग (122) व बायां भाग (123),एशियन पब्लिक स्कूल, ड्यूपलेक्स कॉलोनी (156), वैदिक चिल्ड्रिन स्कूल पुराना माताजी का मंदिर (163), सेंट विवेकानंद सीनियर सैकण्डरी स्कूल कमरा नंबर दस (169) मतदान केन्द्र एक-एक वीडियोग्राफर मौजूद रहेगा।
कोलायत के बूथ संख्या सात सामुदायिक विकास केन्द्र रावलोतान का तला, खाजूवाला के राजकीय उप्रावि गंगाजली (73), राउप्रावि दायां भाग खारवाली(105) व बायां भाग (३क्६), राप्रावि दायां भाग दामोलाई (110), राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय भवन सत्तासर (131), लूणकरणसर के राउमावि पुराना भवन (78), राउप्रावि कल्याणसर बड़ा (184), रामावि मध्य भाग रामसर (186), श्रीडूंगरगढ़ के राबागं राममो उप्रावि बायां भाग (56), राजकीय माहेश्वरी बाउप्रावि दांया भाग (62), रूपादेवी मोहता मावि दायां भाग (76), बीकानेर पश्चिम के आयुष पब्लिक माध्यमिक विद्यालय दक्षिण भाग (13), बीईईओ कार्यालय एसएसए (15), सरस्वती शिक्षा भारती माध्यमिक विद्यालय (17),पीएचईडी एईन डिवीजन तीन (35),रामावि सेवगों की बगेची (70) तथा नोखा के राउप्रावि बायां भाग (15), राउप्रावि बायां भाग (17), ग्राम पंचायत भवन के बूथ नंबर 102 पर मतदाताओं की वीडियोग्राफी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार इन मतदान केन्द्रों पर पहुंचने वाले मतदाताओं को मतदान केन्द्र के अंदर रजिस्टर में एंट्री करने के साथ ही कैमरे में कैद किया जाएगा।