|
News
International International वाशिंगटन. जॉर्ज बुश ने मनमोहन सिंह से फोन पर मुंबई धमाकों की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए उन्हे हर संभव मदद की पेशकश की है। उन्होंने कहा वह आतंकवाद के खिलाफ हमेशा भारत के साथ हैं और हम बुधवार को मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों में जो भी नागरिक मारे गए हैं या जो घायल हुए हैं के प्रति संवेदना प्रकट करते है।
बुश ने कहा इस घृणित कार्य करने वालों को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जाना चाहिए, इसके लिए अगर भारत को किसी भी तरह की मदद चाहिए तो अमेरिका देने को लिए तैयार है। बुधवार को हुए धमाकों में अब तक कुल 150 लोगों के मरने और 300 से ज्यादा के घायल होने का समाचार है, जिसमें कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
अपने नागरिकों को बुश ने सचेत रहने की सलाह दी है और कहा है कि हो सके तो अभी भारत की यात्रा पर कोई भी अमेरिका यात्री ना जाए और अगर भारत में कुछ लोग फंसे हैं तो वहां पर एकदम चौकन्ने रहें।