|
लंदन. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केविन पीटरसन ने कहा है कि अगर भारत टीम को पूरी सुरक्षा देने का वादा करती है तो इंग्लैंड टेस्ट मैच खेलेगी। पीटरसन ने कहा कि भारत में अगले महीने होने वाले दो टेस्ट सीरीज में हम तभी खेलेंगे जबकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड हमारी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी नहीं लेती है।
उन्होंने कहा इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को भी चाहिए कि वह खिलाड़ियों को भारत दौरे पर जाने के लिए बाध्य ना करें।
गौरतलब है कि बुधवार को मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के बाद भारत दौरे पर सात वन-डे और दो टेस्ट मैच खेलने के लिए आई इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शेष दो वन-डे को बीच में ही छोडकर स्वदेश रवाना हो गई थी। इसके पहले इंग्लैंड टीम ने लगातार पांच वनडे हार चुकी है और छठां वनडे गुवाहाटी में होने वाला था।