Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

वेतन नहीं मिलने पर खुद को गोली मारी

गुड़गांव/फरुखनगर.फरुखनगर-झज्जर रोड स्थित टोल बैरियर के एक पूर्व सुरक्षा गार्ड ने टोल बैरियर पर अपने अवैध देशी कट्टे से खुद को गोली मार ली। बताया जाता है कि सप्ताह भर पहले ही उसको टोल बैरियर के सुरक्षा गार्ड की नौकरी से हटा दिया गया था और शुक्रवार को वह तनख्वाह लेने पहुंचा था। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें वेतन नहीं मिलने को उसने आत्म हत्या का कारण माना है।

उसने टोल बैरियर के कंट्रेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी सुसाइड नोट में की है। घटना शुक्रवार दोपहर दो बजे की है। मूलरूप से रेवाड़ी जिले के जाटूसाना के गांव ढोकिया का निवासी 29 वर्षीय अजरुन पुत्र इन्द्रसिंह टोल बैरियर पर अपने बड़े भाई भीम व बुआ के बेटे के साथ पहुंचा। इसी टोल बैरियर पर सुरक्षा गार्ड रहे अजरुन को सप्ताह भर पहले ही नौकरी से निकाल दिया गया था। जिसके चलते वह शुक्रवार को अपने पिछले माह का वेतन लेने के लिए पहुंचा था। कुछ देर बाद अजरुन टोल बैरियर पर लगे दूसरे टैंट में जाकर बैठ गया। इसी दौरान उसने अपने पास मौजूद देशी कट्टा निकाला और अपने-आपको गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनकर टोल बैरियर के अन्य कर्मचारी व उसके भाई टैंट के अंदर पहुंचे तो अजरुन मृत पड़ा था। सूचना मिलते ही डीसीपी साउथ इन्द्र सिंह सैनी व फरुखनगर थाना के एसएचओ संजय कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। उसके पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने आत्महत्या करने का कारण तनख्वाह नहीं मिलने को बताया है। जानकारी के मुताबिक उसने टोल बैरियर के कुछ अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। इस सुसाइड नोट पर उसने कॉपी टू करके एसएचओ के अलावा अन्य पुलिस अधिकारियों के पद भी लिखे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: