|
बठिंडा. गांव कल्याण सुक्खा निवासी एक महिला ने गांव के ही तीन व्यक्तियांे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे ४२ हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित व्यक्तियांे को जब अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ तो उन्हांेने इसकी शिकायत पुलिस को की। मगर तब तक आरोपी महिला गांव छोड़ गायब हो चुकी थी। थाना नथाना पुलिस ने आरोपी महिला पर धारा 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या था मामला :
गांव कल्याण सुक्खा मंे तीन माह पहले एक महिला हरमनदीप कौर उर्फ परमजीत कौर उर्फ रानी कौर आकर ठहरी। उक्त महिला ने गांव मंे किराए पर मकान लिया। इस दौरान उसने गांव के लोगांे के आगे स्वयं को आईटीआई सुपरवाइजर बताया। जब वह गांव के लोगांे के साथ घुल मिल गई तो उसने शुरू किया अपना गोरखधंधा।
उसने गांव के अजीतपाल सिंह, नाहर सिंह व बठिंडा की थर्मल कालोनी निवासी सुखराज कौर को झांसा दिया कि वह आईटीआई में सुपरवाइजर है व उन्हंे यहां पर सरकारी नौकरी लगवा देगी। इसके एवज मंे आरोपी महिला ने अजीत पाल सिंह से २६ हजार, नाहर सिंह से ६५क्क् व सुखराज सिंह से १क् हजार रुपए ऐंठ लिए। मगर काफी समय बाद भी जब उन्हंे नौकरी नहीं मिली तो उन्हांेने आरोपी महिला से रुपए वापस मांगे। इस दौरान आरोपी महिला ने रुपए देने से इंकार कर दिया।
पीड़ित व्यक्तियांे ने इसकी शिकायत थाना नथाना पुलिस को दर्ज करवाई। मगर पुलिस आरोपी महिला पर शिकंजा कस पाती, इससे पहले ही वह गांव से रातांे रात फरार हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।