|
बहादुरगढ़. मुम्बई में अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले से सारा देश हैरान है। सबसे ज्यादा व्यथित वे पूर्व सैनिक हैं, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लड़ाई लड़कर दुश्मनों के दांत खट्टे किए हैं। ऐसे पूर्व सेनानियों को इस बात की क्षुब्ध है कि तमाम संशाधन, फोर्स और आधुनिकता होते हुए भी देश पर बार-बार हमले हो रहे हैं। सरकार कुछ कर नहीं रही है।
इसका परिणाम सैनिकों और आम लोगों को अपनी मौत के रूप में भुगतना पड़ रहा है। ‘भास्कर’ ने जब कुछ पूर्व सेना अफसरों से उनके विचार जाने तो सभी ने कमोवेश एक ही स्वर में कहा कि अब बहुत हो चुका कठिन निर्णय हर क्षेत्र में लेना होगा।