|
सेंचुरियन. एश्वेल प्रिंस (162*) और मार्क बाउचर (117) के शानदार शतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को 48 रन से शिकस्त देकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली।
मेजबान ने बांग्लादेश के 250 रन के जवाब में 429 रन बनाकर पहली पारी में 179 की महत्वूपर्ण बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में बांग्लादेश की पूरी टीम मात्र 131 रन पर ही सिमट गई।
रकीब उल हसन ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के एनटिनी, मोर्कल और जोंडेकी ने 2-2 खिलाड़ियों को पेवेलियन का रास्ता दिखाया।