|
News
Metros
Chandigarh Chandigarh फरीदाबाद/चंडीगढ़.
शुक्रवार को मुंबई में आतंकवादी हमले के दौरान ताज होटल में हुई गोली बारी में मारे गए गौतम गोसाईं के शव को लेकर उसके पिता देवसिंह गोसांई शुक्रवार की रात फरीदबाद के सेक्टर-48 स्थित अपने घर पहुंचे तो हजारों आंखें नम हो गईं।
गौतम मुंबई के सोफिया इंस्टीट्यूट में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। इस दौरान वह ताज होटल में पार्ट टाइम ट्रेंिनंग के लिए जाता था। सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने शोकाकुल परिवार को दो लाख रुपए देने की घोषणा की है।