Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पंजाब पर भी मंडरा रहा खतरा

चंडीगढ़. मुंबई पर हमला करने वाले आतंकियों का संबंध पाकिस्तान से होने की बात सामने आने पर यह आशंका जताई जा रही है कि पंजाब से जुड़े आतंकी भी, यहां बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। गौरतलब है कि कभी पंजाब में आतंकी गतिविधियों में सक्रिय रहे कई खूंख्वार आतंकी पाकिस्तान में डेरा जमाए हुए हैं। इनमें वधावा सिंह बब्बर, परमजीत सिंह पजवड़, लखबीर सिंह रोडे और राजिंदर सिंह शामिल हैं।

आईएसआई बीते दो दशकों से उन्हें इस उम्मीद में पाल रही है कि मौका मिलने पर पंजाब में ये आतंकी गतिविधियों को अंजाम देंगे। पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पाकिस्तान में आईएसआई का निजाम बदलने के बाद पंजाब से संबंधित आतंकियों को नए सिरे से निर्देश दिए गए हैं। पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी यूरोप, अमेरिका और कनाडा में अपने पुराने संपर्को को फिर से जोड़ कर पंजाब में आतंकी साजिशों को अंजाम देने की तैयारी में हैं।

बीते कुछ महीनों में पाकिस्तान से आए हथियारों की बरामदगी से भी इस बात की पुष्टि होती है कि सीमा पार कुछ हलचल चल रही है। पंजाब पुलिस भी मानती है कि ऐसी स्थिति में पंजाब में खास सावधानी की जरूरत है। पंजाब पुलिस के अनुसार नार्वे में मस्सा सिंह, तरसेम सिंह, जर्मनी में सतनाम सिंह मलियां, कनाडा में महेशइंदर सिंह, बेलिज्यम में प्रगट सिंह, सुरिंदर सिंह सेखों और गुरचरण सिंह गुराया जैसे आतंकी शरण लिए हुए हैं।

फिर से इंटरपोल को गुहार लगाएगी पंजाब पुलिस पंजाब पुलिस ने इंटरपोल की मदद से पाकिस्तान, अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, नार्वे, बेल्जियम, यूके आदि देशों में बैठे पंजाब के आतंकियों को भारत लाने के लिए अपने प्रयास तेज करने का फैसला किया है। इस संबंध में भारत सरकार की भी मदद ली जा रही है ताकि संबंधित देशों पर दबाव बना कर उन्हें भारत लाया जा सके।

हवाला के जरिए भेज रहे मोटी राशि

पंजाब का माहौल खराब करने के लिए हवाले के जरिए विदेशी में बैठे आतंकी मोटी रकम भेज रहे हैं। इसकी जानकारी इंटेलीजेंस विंग के आला अधिकारियों को भी है। लेकिन ठोस सबूत न मिलने के कारण वे कार्रवाई नहीं कर पाते हैं। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह के मुख्य हत्यारे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के प्रमुख जगतार सिंह हवारा को भी विदेश में रह रहे आतंकी पैसा भेजते रह हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: