Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsInternational International

जन्मदिन पर अनाथ हुआ इजरायली लड़का

मुंबई/येरूशलम. इजरायल का दो वर्षीय लड़का मोशी तजवी अपने मां-बाप से अब कभी नहीं मिल पाएगा। शुक्रवार को उसका जन्मदिन था, लेकिन बदकिस्मती से इसी दिन उसके मां-बाप के शव नरीमन हाउस से बरामद किए गए। एनएसजी के जवानों को नरीमन हाउस में अपने आपरेशन के दौरान तजवी के मां-बाप रेब्बी हाल्ट्जबर्ग और रिवका हाल्ट्जबर्ग के शव मिले।

शुरुआत में शवों की पहचान को लेकर अनिश्चितता थी, लेकिन अमेरिकन फ्रेंड्स आफ लुबाविच के अध्यक्ष रैबी लेवी शेमतोव ने दंपती के मारे जाने की पुष्टि की है।

नरीमन हाउस में आतंकी हमले के बाद गुरुवार को मोशी तजवी की नानी उसे अपने साथ बाहर ले आई थीं। आतंकी हमले की खबर सुनकर तजवी के दादा-दादी भी इजरायल से मुंबई पहुंच चुके थे। उन्होंने सोचा था कि वे अपने बेटे-बहू के बाहर आने के बाद तजवी का जन्मदिन मनाएंगे, लेकिन यह संभव नहीं हो सका। अब तजवी कभी भी अपने मां-बाप के साथ अपना जन्मदिन नहीं मना पाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: