Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

करीना आगे दीपिका पीछे

ए क बार हो गया तो हो गया, यह थोड़ी की बार-बार ऐसा ही होगा। हम बात कर रहे हैं करीना कपूर द्वारा दीपिका पादुकोण को दिए गए जवाब की। यह तो आपको मालूम ही होगा कि दीपिका सैफ के होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म में उनकी नायिका बनी हैं।

इसके लिए दीपिका का नाम बेबो ने ही सुझाया था, लेकिन बात जब सैफ के साथ दूसरी फिल्म की नायिका की आई तो करीना ने स्वयं यह जिम्मेदारी उठाना उचित समझा। ‘एजेंट विनोद’ के नाम से बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन कर रहे हैं।

बताते हैं कि जब से ‘एजेंट विनोद’ और उसमें केंद्रीय किरदार के लिए सैफ अली खान का नाम फाइनल हुआ, करीना चाहती थीं कि इसकी नायिका वहीं बनें। बीच में ऐसी चर्चा उठी कि इस फिल्म के लिए भी दीपिका के नाम की चर्चा चल रही है, बस करीना ने ठान लिया कि इस बार वह दीपिका को बाजी नहीं मारने देंगी।

उन्होंने जोड़-तोड़ कर ‘एजेंट विनोद’ की नायिका की भूमिका हथिया ली। गौरतलब है राघवन की इस फिल्म में दो नायिका होंगी। करीना का नाम तो तय हो गया और दूसरी कोई विदेशी अभिनेत्री होगी। फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष मार्च माह से संभावित है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: