Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

देवर मतलब आधा घरवाला!

फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ और ‘कल- यस्टरडे एंड टुमॉरो’ की सफलता के बावजूद बॉलीवुड को अलविदा कह देने वाली चित्रांगदा सिंह की वापसी के तौर पर घोषित फिल्म ‘सॉरी भाई’ है।

इस फिल्म को मिल रही चर्चा से वह बेहद उत्साहित हैं। वह मानती हैं कि दर्शकों से कहीं ज्यादा इंतजार और बेसब्री उन्हें है। उन्हें लगता है कि फिल्म का विषय ऐसा नहीं है, जिस पर किसी को आपत्ति हो। इसके समर्थन में वह यहां तक कह जाती हैं कि जब साली आधी घरवाली हो सकती है तो देवर आधा घरवाला क्यों नहीं हो सकता!

अपनी बात स्पष्ट करते हुए वह कहती हैं, ‘हम बराबरी की बात क्यों नहीं करते। मैं जानती हूं कि घर-परिवार की किसी भी महिला सदस्य ने अगर यह बात मजाक में भी कह दी तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

हालांकि आज जमाना नारी सशक्तिकरण का है और अगर ऐसे विषय पर फिल्म बनती है तो उसे देखा जाना चाहिए।’ फिर भी परंपराओं के आलोक में तो कुछ न कुछ सुनने को मिला ही होगा?

इस पर चित्रांगदा कहती हैं, ‘हां, कुछ लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी कि ऐसा भी कहीं होता है। यह उनका नजरिया है और बदलते भारत में ऐसा हो सकता है की संभावनाओं पर एक फिल्म बनाई है। इसे विशुद्ध मनोरंजन के तौर पर ही लिया जाना चाहिए।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: