Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSportsCricket Cricket

..तो मैं भी ‘ताज’ में होता : वॉन

लंदन. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान माइकल वॉन खुद के सुरक्षित होने के लिए ईश्वर को बार-बार शुक्रिया अदा कर रहे हैं। अपने को किस्मतवाला बताते हुए वॉन कहते हैं कि यदि उनके अभ्यास की जगह नहीं बदली जाती, तो वे भी मुंबई के उस ताज या ओबेराय होटल में होते, जो आतंकियों का निशाना बने हैं।

गौरतलब है कि वॉन इंग्लैंड की टेस्ट एवं हाई परफॉरमेंस टीम में शामिल थे, जो बेंगलूर में अभ्यास सत्र में हिस्सा ले रही थी। पहले यह अभ्यास मुंबई में प्रस्तावित था। वॉन ने ‘द डेली टेलीग्राफ’ से कहा कि इस हफ्ते उन्हें इंग्लैंड की हाई परफॉरमेंस दल के साथ मुंबई में होना था। लेकिन अंतिम समय में अभ्यास सत्र बेंगलूर के लिए स्थानांतरित कर दिया गया। वॉन ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ, लेकिन यह तय है कि यदि अभ्यास सत्र बेंगलुरू स्थानांतरित नहीं होता तो वे उस ताज या ओबेराय होटल में होते, जहां आतंकी हमले हुए।’

‘मोबाइल में मैसेज भरे पड़े थे’ : वॉन ने कहा कि बेंगलूर में गुरुवार सुबह जब मैंने अपना मोबाइल देखा, तो उसमें मेरे मित्रों और परिजनों के एसएमएसेज की भरमार थी। शायद उन्हें लगा कि मैं मुंबई में था। बहरहाल आतंकी हमले की खबर सुनकर मैं परेशान हो गया। मैं उस वक्त जल्दी से जल्दी घर लौटना चाहता था।

अभ्यास मैच के बाद ताज में जमा कर दिए थे किट : वॉन ने बताया कि इंग्लैंड टेस्ट टीम की किट होटल ताज के एक कमरे में जमा है। हमारे कपड़े, टोपियां, ब्लेजर, टाई और पैड वहीं रखे हुए हैं। ये सब वहां अभ्यास मैच के बाद जमा कर दिए गए थे, जो इंग्लैंड ने दौरे की शुरुआत में खेले थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: