Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

प्रदेश में पहली बार मतदान 69.31%

भोपाल. प्रदेश में गुरुवार को 230 सीटों के लिए कुल मतदान का प्रतिशत बढ़कर 69.31 हो गया है, जो अब तक हुए 13 चुनावों में सर्वाधिक है और वर्ष 2003 के चुनाव की तुलना में 2.06 फीसदी ज्यादा है।

सर्वाधिक 84.07 फीसदी मतदान बालाघाट जिले के वारासिवनी और सबसे कम 48.83 प्रतिशत मतदान मुरैना जिले के अंबाह क्षेत्र में दर्ज किया गया। आयोग ने 29 केंद्रों पर रविवार को फिर से मतदान की अनुमति दे दी है। भोपाल की हुजूर और छतरपुर की बड़ा मलहरा और सिंगरौली सीट पर भी एक-एक पोलिंग बूथ पर फिर वोट डाले जाने का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया है।

गोलीबारी, मारपीट, ईवीएम तोड़ने और जबरिया मतदान की वारदातों के मद्देनजर फिर से मतदान कराने का आदेश दिया गया है। शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में मतदान के अधिकृत आंकड़े आने पर कुल मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जेएस माथुर ने गुरुवार शाम पांच बजे तक जानकारी मिलने के बाद 64 फीसदी मतदान होने की संभावना जताई थी।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में शाम पांच बजे मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं, जिन्हें रात 9 बजे तक मतदान करने दिया गया था। वर्ष 2003 में 12वीं विधानसभा के लिए 67.25 प्रतिशत मतदान हुआ था।

किस चुनाव में कितना हुआ मतदान

चुनाव वर्ष मतदान प्रतिशत
2008 69.31
2003 67.25
1998 60.22
1993 60.52
1990 54.19
1985 49.85
1980 49.23
1977 52.73
1972 55.26
1967 63.49
1962 44.52
1957 37.17
1951 45.11

यहां होगा कल फिर मतदान

सुमावली- बूथ नंबर 30 बागचीनी, 81 घूघरा
मुरैना- 185 बस्तपुर
दिमनी-55 और 56 मुडियाखेड़ा तथा 72 सूरजनगर
देवरी- 146 धुलतरा
टीकमगढ़- 14 गणोशगंज
खरगापुर- 49 टीला, 73 बछौड़ा
सुसनेर- 110 नाहरखेड़ा
इंदौर-1- 32 यादवनंद नगर
इंदौर-4- 33 लोधीपुरा
लहार- 25, 26 बसंतपुरा, 38 डिमोल की मढ़ैया, 42 देवजूकापुरा, 107, 111, 112, 113 लहार, 143 जैतपुरा, 158 करियावली एवं बूथ क्रमों 53 एवं 97
मेहगांव- 82 मानपुरा
पोहरी-101 देवरी खुर्द
जबलपुर-पश्चिम- 166 लालकुआं
ब्यावरा-200 नलखेड़ा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: