|
न्यूयार्क. द इंडो-अमरीकन चैंबर ऑफ कामर्स ऑफ ग्रेट ह्यूस्टन (आईएसीसी जीएच) ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में आतंकवादी हमले देश की अर्थव्यवस्था पर चोट हैं। चैंबर ने हमलों की निंदा करते हुए कहा कि यह आतंकी हमला दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की आर्थिक राजधानी पर सीधा हमला है।
कंपनी के कार्यकारी निदेशक जगदीप अहलूवालिया ने कहा कि हम मुंबई के साथ द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए और कड़ी मेहनत करेंगे।
भारत की रेटिंग पर असर नहीं
इस विकट परिस्थति में एक अच्छी खबर वैश्विक रेटिंग एजैंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स (एसएंडपी) की ओर से मिली है। एजैंसी ने स्पष्ट किया है कि मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के कारण फिलहाल तो देश की रेटिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन ऐसी घटनाओं की पुनरावृति से अवश्य तौर पर देश की रेटिंग पर असर पड़ेगा। एसएंडपी के विश्लेषक ताकाहिरा ओगावा ने बताया है कि मुंबई पर हुए हमले पूरे विश्व के लिए असमान्य हैं, ऐसे में इससे आर्थिक गतिविधियों पर नकारात्मक असर पड़ने की संभावना कम है।
बड़ी आतंकवादी घटनाएं और स्टॉक मार्केट
12 मार्च 1993
मुंबई में सीरियल ब्लॉस्ट।
15 मार्च को बाजार के खुलने पर बीएसई सेंसेक्स में 60 अंकों (2.55 फीसदी) का उछाल।
11 सितंबर, 2001
अमेरिका के ट्विन टावर और पेंटागन पर अलकायदा का सबसे बड़ा आतंकी हमला।
अगले दिन सेंसेक्स117.69 अंक (-3.74 फीसदी) लुढ़का।
13 दिसंबर,2001
संसद पर हमला।
बाजार अगले दिन 35 अंक (-1.17 फीसदी) गिरा।
2 दिसंबर, 2002
घाटकोपर के बेस्ट बस में धमाका।
ठ्ठ अगले दिन सेंसेक्स 40 अंक (-1.23 फीसदी) लुढ़का।
25 अगस्त, 2003
मुंबई में अहले सुबह दो टैक्सियों में बम धमाका।
उसी दिन सेंसेक्स 120 अंक (-2.92 फीसदी) गिरा लेकिन अगले ही दिन बाजार में 148 अंक (3.69 फीसदी) का उछाल आया।
5 जुलाई, 2005
अयोध्या श्राइन पर आतंकवादी हमला।
मार्केट में 67 अंक (0.93 फीसदी) उछला।
7 जुलाई, 2005
लंदन ट्यूब ब्लॉस्ट।
मार्केट में 142 अंक (-1.95 फीसदी) की गिरावट लेकिन अगले दिन 67 अंक (0.93 फीसदी) की बढ़त।
29 अक्टूबर, 2005
राजधानी दिल्ली में तीन ब्लॉस्ट।
मार्केट में 207 अंक (2.69 फीसदी) की उछाल।
28 दिसंबर, 2005
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु में आतंकी हमला।
मार्केट में 66 अंक (0.71 फीसदी) की उछाल।
8 सितंबर, 2006
मालेगांव में हुए सीरियल ब्लॉस्ट में 32 लोगों की मौत।
उसी दिन मार्केट में 64. 80 अंक (0.55 फीसदी) की उछाल।
11 जुलाई, 2006 मुंबई में शाम के वक्त सात जगहों पर सीरियल ब्लॉस्ट जिसमें 190 की जान गई और 625 घायल हुए।
मार्केट में अगले दिन 315 (2.97 फीसदी)अंकों का उछाल आया।
25 अगस्त, 2007 हैदराबाद में तीन बम ब्लॉस्ट में 38 लोगों की जान गई और 70 लोग घायल हुए।
मार्केट में अगले दिन 417.51 (2.89 त्न) अंकों का उछाल आया।
13 मई, 2008
सात जगहों पर हुए धमाकों ने गुलाबी शहर जयपुर को हिला कर रख दिया। इसमें 63 लोग मारे गए।
अगले दिन सेंसेक्स 225.49 अंक (1.35 फीसदी) उछला।
26 जुलाई, 2008
अहमदाबाद में दो घंटों के भीतर 20 बम धमाकों में 57 लोग मारे गए।
सेंसेक्स में 74 अंकों (0.52 फीसदी) की बढ़त।
30 अक्टूबर, 2008
गुवाहाटी में 11 बम धमाके। 68 लोगों की जान गई, 335 घायल। मार्केट में अगले दिन 743.55 अंकों (8.22 फीसदी) की उछाल।