Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

सड़क पर बेहोश हुई..

जयपुर. जौहरी बाजार में कपड़े के दुकानदार राकेश कुमार उर्फ लाला (33) की मौत के कारणों की जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को आक्रोशित परिजनों और नाहरगढ़ थाने की पुलिस के बीच धक्कामुक्की के दौरान राकेश की पत्नी बेहोश होकर गिर पड़ी। इस दौरान नाहरगढ़ रोड पर काफी देर तक ट्रैफिक जाम रहा। गौरतलब है कि राकेश के परिजनों ने गुरुवार को उसका शव लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन किया था। शुक्रवार शाम तीये की बैठक के बाद मृतक के परिजन व अन्य लोग थाने के बाहर जमा हो गए और हत्या का मामला दर्ज करने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक घंटे तक जमकर प्रदर्शन किया। धक्का-मुक्की और ट्रैफिक जाम की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.एल. छानवाल व कोतवाली उपाधीक्षक आशीष प्रभाकर ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को घटना की जांच करने का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया।

मां को बेहोश देख घबरा गए मासूम
धक्का-मुक्की के दौरान राकेश की पत्नी नीतू बेहोश होकर गिर पड़ी। इस पर राकेश के तीनों मासूम बच्चे राखी, विशाल व केतन मां को बेहोश देखकर बुरी तरह घबरा गए और रोने लगे। इस बीच, नाहरगढ़ थाना प्रभारी मोहरसिंह ने बताया कि घटना को संदिग्ध मानते हुए एक बार फिर से जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। राकेश मंगलवार दोपहर बाद घर से दुकान जाने के लिए निकला था,लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह उसका शव नाहरगढ़ पहाड़ी में एक खाई में मिला था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: